पटना : JDU ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में JDU ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया है। 10 अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट्स को उतारा है।

लिस्ट में 6 मंत्रियों के भी नाम हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन, श्रवण कुमार को नालंदा, मदन सहनी को बहादुरपुर, महेश्वर हजारी को कल्याणपुर और सुनील कुमार को भोरे, सोनबरसा से रत्नेश सदा को मैदान में उतारा है।

चिराग पासवान के गृह क्षेत्र अलौली से भी जदयू ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। ये सीट चिराग पासवान अपने पास रखना चाहते थे। 2020 में सबसे कम 12 वोटों से चुनाव जीते कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया को फिर से हिलसा से टिकट दिया गया है।

2025 के विधानसभा चुनाव में JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य पहले फेज के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

संजय झा बोले – एनडीए एकजुट

लिस्ट जारी होने के पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “पूरा एनडीए हर लिहाज से एकजुट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की स्वीकृति के बिना पार्टी में कोई निर्णय नहीं होता। इस चुनाव में दीवार की लिखावट साफ है कि एनडीए को इस बार 2010 से भी बड़ा बहुमत मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान बिहार के विकास और युवाओं को रोजगार देने पर है।

नीतीश कुमार का प्रचार कल से शुरू

संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में वे सीमांचल और मिथिलांचल के इलाकों में सभाएँ करेंगे। संजय झा ने कहा, “बिहार के लोग एनडीए की डबल इंजन सरकार का फायदा देख रहे हैं और अब वे पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते।

किसे कहां से मिला टिकट

  • (1) आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
  • (2) बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
  • (3) सिंहेश्वर (अ.जा.) – रमेश ऋषिदेव
  • (4) मधेपुरा – कविता साहा
  • (5) सोनबरसा (अ.जा.) – रत्नेश सादा
  • (6) महिषी – गुंजेश्वर साह
  • (7) कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) – अतिरेक कुमार
  • (8) बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
  • (9) दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
  • (10) बहादुरपुर – मदन सहनी
  • (11) गायघाट – कोमल सिंह
  • (12) मीनापुर – अजय कुशवाहा
  • (13) सकरा (अं.जा.) – आदित्य कुमार
  • (14) काँटी – अजीत कुमार
  • (15) कुचायकोट – अमरेन्द्र कुमार पांडेय
  • (16) भोरे (अ.जा.) – सुनील कुमार
  • (17) हथुआ – रामसेवक सिंह
  • (18) बरौली – मंजीत सिंह
  • (19) जीरादेई – भीषम कुशवाहा
  • (20) रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह (जीशु सिंह)
  • (21) बड़हरिया – इन्द्रदेव पटेल
  • (22) महाराजगंज – हेम नारायण साह
  • (23) एकमा – धुमल सिंह
  • (24) माँझी – रणधीर सिंह
  • (25) परसा – छोटे लाल राय
  • (26) वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
  • (27) राजापाकर (अ.जा.) – महेन्द्र राम
  • (28) महनार – उमेश सिंह कुशवाहा
  • (29) कल्याणपुर (अ.जा.) – महेश्वर हजारी
  • (30) वारिसनगर – डॉ. मांजरीक मृणाल
  • (31) समस्तीपुर – अश्वमेघ देवी
  • (32) मोरवा – विद्यासागर सिंह निषाद
  • (33) सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी
  • (34) विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
  • (35) हसनपुर – राज कुमार राय
  • (36) चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार
  • (37) मटिहानी – राजकुमार सिंह
  • (38) अलौली (अ.जा.) – रामचंद्र सदा
  • (39) खगड़िया – बब्लू मंडल
  • (40) बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
  • (41) जमालपुर – नचिकेता मंडल
  • (42) सूर्यगढ़ा – रामानन्द मंडल
  • (43) शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी
  • (44) बरबीघा – डॉ. कुमार पुष्पंजय
  • (45) अस्थावाँ – जितेन्द्र कुमार
  • (46) राजगीर (अ.जा.) – कौशल किशोर
  • (47) इस्लामपुर – रूहेल रंजन
  • (48) हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया)
  • (49) नालन्दा – श्रवण कुमार
  • (50) हरनौत – हरिनारायण सिंह
  • (51) मोकामा – अनंत सिंह
  • (52) फुलवारी (अ.जा.) – श्याम रजक
  • (53) मसौढ़ी (अ.जा.) – अरूण मांझी
  • (54) संदेश – राधा चरण साह
  • (55) जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
  • (56) डुमराँव – राहुल सिंह
  • (57) राजपुर (अ.जा.) – संतोष कुमार निराला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *