Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

WTC जीतकर बोला सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलना IPL के पैसे से अधिक अहम्

स्पोर्ट्स डेस्क : मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क ने खुद को आईपीएल समेत फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूर रखा है और उनका मानना है कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। स्टार्क के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोपरि है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में युवा क्रिकेटर भी ऐसा ही सोचेंगे। स्टार्क हाल ही में समाप्त हुई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने भारत को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया।

स्टार्क के कई साथी खिलाड़ी आईपीएल, बिग बैश समेत दुनिया की शीर्ष टी20 लीगों में खेल रहे हैं लेकिन स्टार्क इस मोह से दूर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आईपीएल अच्छा लगा और यार्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है। मुझे इसका कोई मलाल नहीं। पैसा आता जाता रहेगा, लेकिन मुझे जो मौके मिले, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूं।’

स्टार्क ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट सौ से अधिक साल से खेला जाता रहा है और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले 500 से कम पुरूष खिलाड़ी है, जो इसे अपने आप में खास बनाता है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे भीतर का परंपरावादी उम्मीद करता है कि आने वाले पीढ़ी के लड़के और लड़कियां टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे। फ्रेंचा इजी क्रिकेट में इतना पैसा है कि इसका ही बोलबाला दिख रहा है।’

स्टार्क ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल खेला था। उन्होंने कहा, ‘मैं फिर आईपीएल खेलना चाहूंगा, लेकिन मेरा दीर्घकालिन लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिये अच्छा खेलना है। फिर प्रारूप चाहे जो हो।’ आस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीता।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *