Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़, छत और बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी…वीडियो वायरल

दैनिक उजाला डेस्क : बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वैन और ऑटो वाले कितना रिस्क उठाते हैं, यह वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचेंगे कि ऐसे लोगों के लिए बच्चों की सुरक्षा कोई मायने नहीं रखती।

वायरल क्लिप में दिख रहा है कि एक फोर व्हीलर वाला स्कूली बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर गाड़ी में ले जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ बच्चे गाड़ी की छत और बोनट पर लटके हुए भी नजर आ रहे हैं। बेहद परेशान करने वाला यह वीडियो गुजरात के दाहोद का बताया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *