Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मोदी ने कैलाश दर्शन किए, यहां जाने वाले पहले PM:उत्तराखंड में इस व्यू पॉइंट से पवित्र पर्वत 50 किमी दूर, तिब्बत जाने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कैलाश व्यू पॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए। यह व्यू पॉइंट जोलिंगकोंग इलाके में है जहां से कैलाश पर्वत साफ नजर आता है। इसके लिए अब चीन के कब्जे वाले तिब्बत जाने की जरूरत नहीं होगी।

इसके साथ ही पीएम ने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। यहां से 20 किलोमीटर दूर चीन की सीमा शुरू हो जाती है। नरेंद्र मोदी देश के पहले PM हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत का दर्शन किया।

सुबह 11:00 बजे : 14000 फीट ऊपर बसे गुंजी गांव पहुंचे पीएम मोदी

कैलाश दर्शन के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड में धारचूला से 70 किमी दूर और 14000 फीट ऊपर बसे गुंजी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। यह गांव अगले दो साल में बड़े धर्म नगर शिव धाम के रूप में विकसित हो जाएगा। कैलाश व्यू प्वाइंट, ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का धारचूला के बाद यही सबसे बड़ा और अहम पड़ाव होगा। यहां बड़े यात्री निवास, होटल बनेंगे। भारतीय टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क भी मिलेगा। गांव में होम स्टे बढ़ाए जाएंगे।

पीएम मोदी ने डमरू बजाकर की भगवान शिव की आराधना

पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की। डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए। पीएम गुंजी में रं समाज के लोगों से बातचीत करेंगे और स्टाल का निरीक्षण करेंगे।

पीएम ने की पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए गुंजी गांव भी जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *