Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी ड्रामा, अजित पवार डिप्टी सीएम बने, ये बने मंत्री

मुंबई : महाराष्ट्र में एनसीपी टूट गई! एनसीपी नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आज रविवार को राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस मौके पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस राजभवन में मौजूद थे। अजित पवार सहित कई एनसीपी नेताओं ने आज सत्तारूढ़ महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। इससे पहले एनसीपी के दिग्गज नेता अजित पवार ने आज रविवार को अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की। इस आपात बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले भी शामिल हुए थे। फिर इसके बाद 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिए राजभवन रवाना हो हुए।

इस समर्थन के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार हुआ। एनसीपी के जिन विधायकों ने आज शपथ ली, उनमें अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्माराव, अनिल भाईदास पाटिल, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और रामराजे निंबालकर ने शपथ ग्रहण की।

एनसीपी नेता शरद पवार के फैसले से थे नाराज

ANI के अनुसार बताया जा रहा है कि, एनसीपी नेता अजित पवार के साथ राजभवन गए कुछ विधायक पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और उन्हें सहयोग करने के शरद पवार के एकतरफा फैसले से नाराज थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *