Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

कर्नाटक के राज्यसभा चुनाव में BJP को बड़ा झटका, विधायक सोमशेखर ने की क्रॉस वोटिंग

  • बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने की क्रॉस वोटिंग
  • एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस के पक्ष में डाला वोट
  • कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान

दैनिक उजाला डेस्क : कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। राज्यसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है।

कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा जी. पाटिल ने कहा कि एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को देखेगी और क्रॉस वोटिंग करने पर विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के मुख्य सचेतक पाटिल ने कहा कि एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग की पुष्टि की गई है। हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ और क्या किया जा सकता है।

वोटिंग से पहले क्या बोले थे बीजेपी विधायक

वोटिंग से पहले बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के पक्ष में मतदान करूंगा जो मुझे आश्वासन देंगे और विश्वास दिलाएंगे कि वे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में जल और अन्य प्रबंधन के लिए धन देंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *