Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

टीएमसी ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी से निकाला, बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का किया था एलान

  • तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का एलान किया था, जिसके बाद टीएमसी ने उन्हें निलंबित कर दिया

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में बाबरी मस्जिद बनाने का एलान किया था। इनके इस फैसले को लेकर टीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद बनाने पर अड़े विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी घोषणा करते हुए मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हुमायूं बाबरी मस्जिद क्यों बनाएंगे। अगर अधिक पैसा था उनके पास तो दूसरा कुछ क्यों नहीं बनाने की बात कही। बाबरी मस्जिद प्रोपेगेंडा के पीछे भाजपा का हाथ है। हुमायूं रेजीनगर में रहते है और विधायक वो भरतपुर से है, बेलडांगा में जानबुझकर दंगा करने की साजिश है।

बता दें कि टीएमसी विधायक ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की थी। हुमायूं कबीर को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाराजगी भी बताई जाती है। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *