Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन:पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे।

संजू सैमसन ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।

रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली।

भारतीय पारी में बने खास रिकॉर्ड

  • टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए। जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम से सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है।
  • भारतीय टीम ने पावरप्ले में वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। पिछला रिकॉर्ड 92/1 था, जो 2024 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बनाया था।
  • सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
टॉस के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए।

टॉस के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

#t20worldcup #t20indvsnz #t202026 #t20worldcup2026 #indvsnz #cricket

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *