Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

प्रेमानंद महाराज की रात्रि पद यात्रा फिर से शुरू, रात में भक्तों को देंगे दर्शन; जानें दर्शन कब और कैसे होगा

  • संत प्रेमानंद महाराज अब फिर से रात्रि में भक्तों को दर्शन देंगे। नए साल से प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा दोबारा शुरू कर दी

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : प्रेमानंद महाराज ने 1 जनवरी से रात्रि को अपनी पदयात्रा दोबारा शुरू कर दी। प्रेमानंद महाराज रात्रि के करीब 2 बजकर 30 मिनट पर छटीकरा रोड पर मौजूद श्रीकृष्‍ण शरणम सोसाइटी से रमणरेती अपने आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज जाते हैं। करीब 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान हजारो भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए खड़े रहते हैं।

प्रेमानंद महाराज के मार्ग में लोग फूल बिछाते हैं। रंगोलियां बनाते हैं और संत के चरणों की रज या फूल माथे से लगाते हैं। तमाम बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए खड़े रहते हैं।

अगर आप प्रेमानंद महाराज के भक्त है और उनके दर्शन करना चाहते हैं तो आपको वृंदावन आना होगा। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सत्ंसग और एकांतिक वार्तालाप के लिए आपको आश्रम ‘श्री हित राधा केली कुंज’ आश्रम से टोकन हासिल करना होगा और यह सुबह 9:15 से सुबह 10:15 तक मिलता है। इस दौरान उन भक्‍तों की लंबी-चौड़ी लाइन मिलेगी जो महाराज जी के दर्शन करने आते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट ‘वृंदावन रस महिमा’ के मुत‍ाबिक, प्रेमानंद महाराज का आश्रम रात आठ बजे तक ही खुला रहता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट ‘वृंदावन रस महिमा’ पर या info@vrindavanrasmahima.com ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

सुबह का कार्यक्रम
प्रातः 04:10 से 05:30 – प्रेमानंद महाराज द्वारा प्रतिदिन प्रातः सत्संग
05:30 से 06:30 तक – श्री जी की मंगला आरती एवं वन विहार प्रातः
06:30 से 08:15 तक – हित चौरासी जी (सोम, बुध, गुरु, शनि) , रवि) एवं राधा सुधानिधि जी (मंगल, शुक्र) पथ
08:15 से 09:15 पूर्वाह्न – श्री जी की श्रृंगार आरती, भक्त-नामावली, राधा नाम संकीर्तन

दोपहर का कार्यक्रम
04:00 से 04:15 अपराह्न – धूप आरती
04:15 से 05:35 अपराह्न – दैनिक संध्या वाणीपाठ
05:35 से 06:00 अपराह्न – भक्त चरित्र
06:00 से 06:15 अपराह्न – संध्या आरती

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *