Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

सतलुज में बहकर Pak पहुंचा भारतीय नागरिक, कसूर में पाक रेंजरों ने पकड़ा

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर से गुजरने वाली सतलुज नदी में आई बाढ़ की चपेट में आकर एक भारतीय बहकर पाकिस्तान पहुंच गया। वह पाकिस्तान के कसूर जिले के गंडा सिंह वाला बॉर्डर पर किनारे लग गया। यह इलाका पंजाब के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला बॉर्डर के करीब है। जहां पाकिस्तानी रेंजरों ने उसे पकड़ लिया। उस वक्त वह बेहोशी की हालत में था। जिसका इलाज कराया गया। तब पता चला कि वह बोल और सुन नहीं पाता।

जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सीमा से गुजरने वाली सतलुज नदी में आई बाढ़ की चपेट में आकर एक भारतीय बहकर पाकिस्तान के कसूर जिले के गंडा सिंह वाला बॉर्डर के किनारे बेहोशी की हालत में मिला , जहां पाकिस्तानी रेंजरों ने उसे पकड़ लिया।

इलाज कराने पर पता चला कि वह बोल और सुन नहीं पाता। उसके हाथ पर ऊॅ का निशान बना हुआ है, पाक रैंजरों ने ईदी फाउंडेशन कसूर यूनिट को सौंप दिया है। शुरूआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह व्यक्ति फिरोजपुर या तरनतारन का हो सकता है। उसके हाथ पर ऊॅ का निशान बना हुआ है। पाक रेंजरों ने अगली कार्रवाई तक उक्त भारतीय नागरिक को ईदी फाउंडेशन कसूर यूनिट को सौंप दिया गया है। पाक रेंजरों ने उसकी फोटो और वीडियो BSF को भी दी है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *