अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) पर पलटवार किया है। सीएम ने कहा, ‘यह कोई नई बात नहीं है कि राज्यपाल मुझे पत्र लिखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करें। हम इसे देखते रहे हैं। लेकिन कल गवर्नर ने पंजाबियों को क्या धमकी दी? उस वर्तमान नियम की अनुशंसा अनुच्छेद 356 के अंतर्गत की जायेगी। मैं उस पर जवाब देना चाहता हूं।’ गवर्नर को अगर लगता है कि उनकी चिट्ठी के बाद सीएम की कुर्सी छिनने के डर से मैं कंप्रोमाइज कर लूंगा तो जान लें मैं कोई समझौता नहीं करूंगा।
मान शनिवार को गवर्नर बीएल पुरोहित को उनके लेटर का जवाब दे रहे थे। मान ने कहा कि गवर्नर की चिट्ठी में उनकी पावर हंगर की झलक मिलती है। उन्हें ऑर्डर देने की आदत है। चिटि्ठयां भी शायद ऊपर से लिखवाते होंगे। गवर्नर तो सिर्फ साइन ही करते होंगे।

बता दें कि शुक्रवार को गवर्नर बीएल पुरोहित ने मान को चिट्ठी दी थी, इसमें राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत रिपोर्ट भेजने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। पंजाब में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद गवर्नर बीएल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच लगातार खींचतान चल रही है। गवर्नर अलग-अलग मुद्दों पर सीएम को छह से अधिक लेटर लिख चुके हैं।
रोज की किचकिच लगा रखी
CM भगवंत मान ने कहा कि रोज की किचकिच लगा रखी है। इसको लेकर मैं आज सारी डिटेल शेयर करूंगा। यह कोई नई बात नहीं कि राज्यपाल चिट्ठी लिखें और उसमें कोई ऑर्डर या लैंग्वेज लिखें, जिससे पंजाबियों को नीचा दिखाया जाता हो। हम जवाब देते रहें कि ठीक हो जाएंगे। ऊपर से ऐसे ऑर्डर होंगे। पंजाब ही नहीं, दूसरे राज्य भी इस दुख से पीड़ित हैं।
सरकार को तोड़ने की धमकी दी
कल गवर्नर ने पंजाब के शांति पसंद लोगों को जो धमकी दी है कि मैं आप पर राष्ट्रपति शासन लगा दूंगा। मैं 356 धारा रिकमंड कर दूंगा और सरकार तोड़कर गवर्नर राज की सिफारिश कर दूंगा। लड़ाई तो 16 मार्च से ही चल रही है। अब निचले स्तर से समझकर हल्ला बोल पर आ गए हैं। गवर्नर सीधी धमकी दे रहे हैं। चिट्ठी का जवाब न देना क्या राष्ट्रपति राज का कारण हो सकता है।

