Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण

  • पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

नई दिल्ली : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से शनिवार (3 फरवरी) को इस्तीफा दे दिया। BL पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया। उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं।

बनवारी लाल पुरोहित ने एक दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की और पद छोड़ने की इच्छा जताई। पंजाब गवर्नर ने भारत के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने इस्तीफा देने के व्यक्तिगत कारण बताया है। पुरोहित ने एक पत्र में कहा, अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *