Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

PM मोदी से भी आगे निकले राहुल गांधी, रायबरेली में रचा इतिहास

रायबरेली : रायबरेली लोकसभा सीट (Raebareli Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी जीत चुके हैं। इस सीट पर वह 679173 वोटों से पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह 293672 वोटों से बने हुए हैं। राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच में 388615 वोटों का मार्जिन है। अब सिर्फ राहुल गांधी की जीत का ऐलान बाकी है।

2019 और 2014 के चुनावी नतीजे

2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने BJP के दिनेश प्रताप सिंह को हराया था। इस चुनाव में सोनिया गांधी को 5,34,918 वोट मिले थे, जबकि दिनेश प्रताप सिंह 3,67,740 वोट के साथ दूसरे नंबर थे। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी से कांग्रेस ने सिर्फ रायबरेली सीट जीती थी।
2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने BJP के अजय अग्रवाल को हराया था। सोनिया गांधी को 5,26,434 वोट मिले थे और अजय अग्रवाल को 1,73,721 मिले थे।

रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी की जनता को भावुक पत्र

4 जून को जारी मतगणना के रुझान सामने आने के बीच BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “कर्तव्य पथ जो मिला…मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की। फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी हैं। अपने उन तमाम शुभचिंतकों, पार्टी जनों का हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अथक परिश्रम किया। चुनाव खूब अच्छा लड़ा लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नहीं था। जनता भगवान का स्वरूप होती है। उसका जो भी आदेश होगा सदैव सिर माथे पर रहेगा। रायबरेली वासियों फिर भी भरोसा रखो। यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख-दुख में साथ ही रहेगा।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *