नई दिल्ली : मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि पर रोक लगाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है। सोमवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई। अब कांग्रेस नेता संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी। कांग्रेस नेता तत्काल राहुल गांधी की सांसदी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में लोकसभा सचिवालय को पत्र भी लिखा था।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस दफ्तर और 10 जनपथ के बाहर समर्थकों का जश्न शुरू हो गया। कांग्रेस समर्थक ढोल-नगाड़ों की आवाज़ पर थिरकते नज़र आए और अपने नेता के पक्ष में आए फैसले का जश्न मना रहे हैं।

