Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

आप हमें जो चाहे बुला लें, हम INDIA हैं, लोगों के आंसू पोछते रहेंगे… PM मोदी के बयान पर राहुल का ट्वीट के जरिये करारा जवाब

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तुलना में ईस्ट इंडिया कंपनी, इंडियन मुजाहिद्दीन और पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम गिनाने वाले पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया जाहिर की।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी। हम INDIA हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।”

खरगे का पटलवार, कहा- हम मणिपुर की बात कर रहे, वो ईस्ट इंडिया कंपनी की

विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करने वाले पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार सामने आया है। दोपहर बाद राज्यसभा में खरगे ने पीएम के बयान पर कहा कि हम मणिपुर की बात करे हैं पीएम ईस्ट इंडिया की बात करे हैं।

खरगे ने पुराने मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि धारा 267 के तहत पहले भी कई बार सदन में चर्चा हुई है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने सारे सांसदों द्वारा धारा 267 की तहत चर्चा की मांग किए जाने के बाद भी सरकार तैयार नहीं हो रही है। मणिपुर जल रहा है, वहां रेप हो रहा है। हम मणिपुर की बात कर रहे हैं लेकिन पीएम ईस्ट इंडिया कंपनी की बात कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *