Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक ने लिया फैसला

नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद विधायकों ने विष्णुदेव साय को अपना नेता चुनाव लिया है। (BJP Govt in CG) विधायक दल की बैठक ने ये फैसला हुआ है। अब नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कुछ मंत्री 14 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री चुनने के लिए तीनों पर्यवेक्षक सुबह 9 बजे रायपुर पहुंच गए थे। इसके बाद करीब दोपहर 11 बजे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, तीनों पर्यक्षेक व अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक हुई। इन सब के बीच विधायक धीरे-धीरे करके पहुंचे रहे।

सबसे आखिर में दोपहर 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बीच दिल्ली से भी लगातार फोन आते रहे। पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम को विधायकों के सामने रखा। रायशुमारी करने के बाद सभी विधायक ने एक नाम पर अपनी मुहर लगा दी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे से उत्साह का माहौल नजर आया। सुबह 11.30 बजे से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूरे परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे। प्रदेश कार्यालय के बाहर ही पार्किंग की जगह पर मीडियाकर्मियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। अंदर सिर्फ विधायक और जो हारे हुए प्रत्याशी को ही जाने दिया जा रहा था। इसके अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *