Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राजस्थान : किसान, गरीब, वंचित व दलित वर्ग की आवाज थे बूंटीराम : सुमित्रा सिंह

झुंझुनू : चिड़ावा के समीप किशोरपुरा गांव में शेखावाटी में किसानों के मसीहा, साम्राज्यवादी शासकों व सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई के अग्रणी योद्धा, स्वतन्त्रता आन्दोलन के अमर सेनानी बाबा बूंटीराम की गोल्डन जुबली पुण्यतिथि पर विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह व अध्यक्षता त्रिवेणी धाम के महामंडलेश्वर विशवरुपदास काठिया बाबा ने की। विशिष्ट अतिथियों में फलाहारी बाबा आंनद गिरी जी महाराज, श्याम दास जी महाराज, विनोद झाझडिया व बुद्धराम सैनी थे। इस अवसर पर बोलते हुए सुमित्रा सिंह ने कहा कि बाबा बूंटीराम शोषित, वंचित व दलितों के हितों की आवाज बुलंद करने वाले महान समाज सुधारक थे।

किसान हितैषी बाबा बूंटीराम किसानों के मसीहा व किसानों के हितों को लेकर आवाज बुलंद की। पूंजीवादी ताकतों व सामंतवादी व्यवस्था के घोर विरोधी बाबा बूंटीराम का जीवन किसान हितों के लिए ही समर्पित था। आयोजन से पहले सुमित्रा सिंह व विशिष्ट अथितियों व इस विशाल किसान सम्मेलन के संयोजक भाजपा नेता महेश बसावतिया व आयोजक बूंटीराम जन कल्याण संस्थान अध्यक्ष जय नारायण आर्य व
सचिव धीरेन्द्र चौधरी ने बाबा बूंटीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आयोजन के अंत में धीरेन्द्र चौधरी ने सभी अतिथियों व आसपास से पधारे हजारों महानुभावों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुड्डू चौधरी, सुभाष कालेर, अजय डारा, विजय डारा, दलिप डारा, पालाराम झाझडिया, मोहर सिंह, प्रकाश चन्द्र, बजरंग लाल, इंदिरा देवी, चन्द्रकला देवी, विधा देवी, कमला देवी, मंजू देवी आदि की उपस्थिति के साथ हजारों किसानों ने शेखावाटी के किसानों के मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आजाद सिंह एंड पार्टी द्वारा भजन गायन भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था। इस दौरान फुटबॉल मैच का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेता गोठगांव व उपविजेता किशोरपुरा की टीम को 15000 हजार रूपये और 7100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *