Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राजस्थान- गणतंत्र दिवस से पहले पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया:तारबंदी क्रॉस करके आया, जासूस होने का शक; बार-बार बदल रहा बयान

जैसलमेर : जैसलमेर जिले में नए साल के जश्न के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। जिले के नाचना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 8 बजे BSF की 72वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान हल्के कोहरे के बीच सीमा पार से एक युवक को भारतीय क्षेत्र की ओर आते देखा।

जवानों ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध युवक भारतीय सीमा के भीतर दाखिल हुआ, जवानों ने तारबंदी के पास उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल खुफिया एजेंसियां और BSF के अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस से पहले पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए के जासूस होने का शक है।

बॉर्डर इलाके में सुरक्षा चौकियां हाई अलर्ट पर हैं। (फाइल फोटो)

बॉर्डर इलाके में सुरक्षा चौकियां हाई अलर्ट पर हैं। (फाइल फोटो)

‘ऑपरेशन अलर्ट’ के तहत पकड़े गए युवक को तुरंत पास की बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) पर लाया गया, जहां प्राथमिक पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ में उसने अपना नाम इशरत (35) पुत्र राणा मोहम्मद असलम बताया। उसने खुद को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी बताया है। प्रारंभिक तौर पर वह डरा हुआ और सहमा हुआ नजर आया।

भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान। (फाइल फोटो)

भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान। (फाइल फोटो)

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से कोई हथियार, नक्शा, दस्तावेज या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार अस्थिर नजर आया। वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा।

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत घुसपैठिये का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है ताकि उसकी मानसिक स्थिति की पुष्टि हो सके। बीएसएफ के अधिकारी फिलहाल उससे ‘जॉइंट इंटेरोगेशन’ (संयुक्त पूछताछ) कर रहे हैं, जिसमें सभी सुरक्षा एजेंसियों अधिकारी भी शामिल हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इशरत को नाचना थाना पुलिस को सौंपा जाएगा।

जैसलमेर का नाचना क्षेत्र सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां काफी कठिन हैं। सर्दियों के दिनों में घना कोहरा विजिबिलिटी को शून्य कर देता है।

ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का सरगोधा (जो कि पाक वायुसेना का एक प्रमुख केंद्र है) से चलकर जैसलमेर बॉर्डर तक पहुंच जाना कई सवाल खड़े करता है।

राजस्थान में 1 हजार किलोमीटर से लंबा इंटरनेशनल बॉर्डर है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी BSF के पास है।

राजस्थान में 1 हजार किलोमीटर से लंबा इंटरनेशनल बॉर्डर है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी BSF के पास है।

2025 में5 जासूस पकड़े गए

25 सितंबर: जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।

26 मार्च : पहलगाम आतंकी हमले से पहले राजस्थान इंटेलिजेंस ने चांधन फील्ड फायरिंग रेंज के करीब करमों की ढाणी निवासी पठान खान को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

28 मई : राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी व कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक रहे शकूर खान को डिटेन किया। 3 जून को गिरफ्तार किया।

4 अगस्त : जैसलमेर में DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तानी हैंडलर को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी भेजने पर पकड़ा।

20 अगस्त: जैसलमेर में जांच एजेंसियों ने जासूसी के आरोप में जीवन खान (25) को पकड़ा था। आरोपी एक रेस्टोरेंट में काम करने आया था। वह पाकिस्तानी नंबरों पर किसी से बात कर रहा था। उसके मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *