Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

रणथंभौर में शिकार करने पेड़ पर चढ़ी बाघिन ‘माही’:’ग्रे हेरॉन’ को पकड़ नहीं पाई

सवाई माधोपुर : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह टाइग्रेस का रोमांच देखने को मिला। जोन-3 के पदम तालाब क्षेत्र में बाघिन ‘माही’ शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ गई। करीब 4 मिनट तक उसने ग्रे हेरॉन पक्षी को दबोचने का प्रयास किया।

डाली-डाली बचते पक्षी के बीच माही ने जबरदस्त फुर्ती दिखाई। आखिर में ‘माही’ ने घोंसले में बैठे पक्षी को अपना शिकार बनाया। यह दुर्लभ नजारा देखकर सफारी में मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे।

जोन-3 के पदम तालाब क्षेत्र में बाघिन ‘माही’ शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ गई। ग्रे हेरॉन पक्षी को दबोचने का प्रयास किया।

जोन-3 के पदम तालाब क्षेत्र में बाघिन ‘माही’ शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ गई। ग्रे हेरॉन पक्षी को दबोचने का प्रयास किया।

बाघिन ‘माही’ ने पेड़ बने घोंसले में बैठे पक्षी को मुंह में पकड़ लिया।

बाघिन ‘माही’ ने पेड़ बने घोंसले में बैठे पक्षी को मुंह में पकड़ लिया।

बाघिन ‘माही’ का हल्का सा बैलेंस बिगड़ते ही पैर से घोंसला टूट गया और पक्षी भी छूट गया।

बाघिन ‘माही’ का हल्का सा बैलेंस बिगड़ते ही पैर से घोंसला टूट गया और पक्षी भी छूट गया।

आखिर बाघिन ‘माही’ ने घोंसले में बैठे पक्षी को दूसरी बार में अपना शिकार बनाया। करीब चार मिनट बाद बाघिन पेड़ से उतर गई।

आखिर बाघिन ‘माही’ ने घोंसले में बैठे पक्षी को दूसरी बार में अपना शिकार बनाया। करीब चार मिनट बाद बाघिन पेड़ से उतर गई।

पदम तालाब के पास दिखी ‘माही’, अचानक पेड़ पर चढ़ी

सोमवार सुबह की सफारी में जोन नंबर-3 में गए पर्यटकों को टाइग्रेस आरबीटी-2504 माही के शानदार दीदार हुए। बाघिन रिद्धी की बेटी माही पदम तालाब के पास घूमती नजर आई।

इसी दौरान वहां एक ग्रे हेरॉन (Grey Heron) पक्षी पेड़ पर बैठा हुआ था। अचानक माही ने उसे शिकार बनाने की कोशिश की और पेड़ पर चढ़ गई।

एक डाली से दूसरी डाली पर उड़ता रहा पक्षी, माही करती रही पीछा

करीब 3 से 4 मिनट तक चले इस रोमांचक घटनाक्रम में माही लगातार पेड़ पर ऊपर की ओर बढ़ती रही, जबकि ग्रे हेरॉन एक डाली से दूसरी डाली पर जाता रहा।

आखिर में पक्षी उड़ गया और माही का शिकार करने का प्रयास नाकाम हो गया। हालांकि इस पूरे दृश्य ने वहां मौजूद पर्यटकों को रोमांचित कर दिया।

पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ पल

इस अनोखे दृश्य को देखकर पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अपने डिजिटल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। सफारी पर आए पर्यटकों के लिए यह पल सबसे यादगार बन गया।

पहले भी पेड़ पर चढ़ते देखी जा चुकी है माही

बता दें, इससे पहले भी टाइग्रेस माही को जोन नंबर-3 के पदम तालाब क्षेत्र में पेड़ पर चढ़ते हुए देखा जा चुका है। माही बेहद सक्रिय और फुर्तीली टाइग्रेस है, जो शिकार के लिए असामान्य कोशिश करने से भी पीछे नहीं हटती।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *