Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

रजनीकांत की जेलर ने मचाया बवाल, बना डाले कई रिकॉर्ड

दैनिक उजाला डेस्क, मथुरा : रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पर्दे पर उतरते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जेलर के साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने दो साल बाद पर्दे पर कमबैक किया है। ऐसे में फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और खबरें आ रही हैं कि जेलर अपनी रिलीज के पहले दिन ही सिर्फ इंडिया में धूम मचा दी है।

रजनीकांत का स्वैग एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है। sacnilk की अर्ली ट्रेंड्स मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर 44.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म की ग्रॉस कमाई 52 करोड़ रुपए हुई है। फिल्म ने तमिलनाडु में 23 करोड़ रुपए, कर्नाटक में 11 करोड़ रुपए, केरल में 5 करोड़ रुपए, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 10 करोड़ रुपए और बाकी देश से 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

रजनीकांत, मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन आदि स्टारर जेलर ने पहले दिन कई रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित जेलर ने क्या रिकॉर्ड बनाएं, ये नीचे देंख…।

  • तमिलनाडु में 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • कर्नाटक में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • केरल में 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • एपी/टीजी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में कॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • कॉलीवुड में पहले दिन सबसे बड़ी ग्रॉस ओपनिंग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *