Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में Royal Enfield की न्यू जेनरेशन बुलेट 350 लॉन्च

  • आर्यमान एंटरप्राइजेज के एमडी ने लाॅन्च की Royal Enfield 350

दैनिक उजाला, मथुरा : जिले के एकमात्र आर्यमान एंटरप्राइजेज ने राॅयल इनफील्ड की न्यू जेनरेशन बुलेट 350 सीसी लाॅन्च की है। लाॅन्चिंग के दौरान इसे देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान लोगों ने दमदार और जानदार बुलेट के फीचर के बारे जानकारी हासिल की।

राॅयल इनफील्ड की न्यू जेनरेशन बुलेट 350 सीसी को लाॅन्च करते हुए आर्यमान एंटरप्राइजेज के एमडी कृष्णा सिंह ने बताया कि आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जो कि इसे और भी बेहतर बनाता है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

रॉयल एनफील्ड ने नई बुलेट 350 में एस्थेटिक और मैकेनिकल हर तरह से अपडेट दिया है। ये कंपनी की सबसे किफायती मॉडलों में से एक है और इसका इतिहास दशकों पुराना है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, इस मॉडल का नाम ब्रांड से भी ज्यादा मशहूर है, कई इलाकों में आज भी बुलेट का मतलब ही है कि, बात रॉयल एनफील्ड की हो रही है।

Royal Enfield की न्यू जेनरेशन बुलेट 350 लॉन्चिंग के दौरान पदाधिकारीगण।

इस बाइक को कंपनी ने नए ‘जे‘ प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है, जिस पर आपको नई हंटर और मेट्योर जैसे मॉडल मिलते हैं। कंपनी इस बाइक में 349 सीसी, की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जो 6,100 आरपीएम पर लगभग 19.9 बीएचपी का पावर आउटपुट और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

रॉयल एनफील्ड की नई बुलेट 350 में हेडलाइट और टेललाइट का नया सेट दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक को पहले की ही तरह रेट्रो लुक दिया है, इसमें एलसीडी स्क्रीन के साथ एक नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो कि मौजूदा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के मुकाबले ज्यादा डिटेल जानकारी प्रदान करता है। स्विचगियर में भी बदलाव किया गया इसमें एक यूएसबी पोर्ट भी मिलता है।

मथुरा में Royal Enfield की न्यू जेनरेशन बुलेट 350 लॉन्च करते आर्यमान इंटरप्राइजेज के MD.

लाॅन्चिंग के अवसर पर उमा मोटर्स के एमडी पीयूष चतुर्वेदी, राॅयल इनफील्ड से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह, अभिज्ञ सिंह, एरिया सेल्स मैनेजर नरेश सिंह भंडारी, जीएम राहुल चैधरी सहित आर्यमान एंटरप्राइजेज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *