Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

दिल्ली साक्षी मर्डर केस : आरोपी को कोई पछतावा नहीं, कोर्ट ने भेजा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में निर्दयता से किए साक्षी हत्याकांड से लोग डर गए हैं। पर इस हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उसे अपने किए कृत्य पर कोई पछताव है। पुलिस ने आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ करने के लिए कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने पुलिस के निवेदन को स्वीकार कर आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक चाकू बरामद नहीं हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है। पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त के घर में थी। वो जिस दोस्त का जिक्र कर रही हैं, उसका नाम नीतू है। नीतू के बेटे के बर्थडे में जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी। वो अक्सर नीतू के घर जाती थी और वहां रुकती थी, नीतू का पति जेल में है।

ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी ने 16 वर्ष की किशोरी की निर्मम हत्या करने के बाद रिठाला में हत्या में इस्तेमाल हथियार छिपाया। यह हथियार अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। उसके बाद वह बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर छिप गया। मोबाइल से आरोपी की लोकेशन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे बुलंदशहर से दबोच लिया।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया गया है। वो मैकेनिक है। एसी और रेफ्रिजरेटर बनाता है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ चल रही है। पुलिस आरोपी को अधिक से अधिक सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *