Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

जानें आज का अपना राशिफल, 01-09-2025

मकर : आज का दिन व्यापार-व्यवसाय और जॉब करने वालों के लिए अच्छा है, पुत्र और पत्नी से आर्थिक लाभ होगा, सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन खुश रहेगा, दोपहर के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है, बातचीत करते समय किसी तरह कन्फ्यूजन हो सकता है, मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा, विवाद में आपका सम्मान जाने का डर बना रहेगा।

कुंभ: आज का दिन लाभकारी है, व्यापार के क्षेत्र में आप को लाभ प्राप्त होगा, घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में पदोन्नति होगी, अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, किसी मनोहर और पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा, संतान की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा, पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

मीन: साहित्यिक गतिविधि में आज आपकी रुचि बनी रहेगी, आज कोई नए काम शुरू कर पाएंगे, किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं, विदेश में रहने मित्र तथा स्नेहीजनों से बातचीत हो सकती है, शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। हालांकि, आज आपके काम बिना किसी विघ्न के आपके पूरे होंगे, धन लाभ का योग है, मित्रों से लाभ होगा।

डा0 आशीष शर्मा – कोविद- ज्योतिष् रत्न

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *