Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

हर महिला के एकाउंट में एक लाख रुपए डालेगी कांग्रेस, राहुल का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी एमपी के शहडोल में हैं। वे यहां चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। आदिवासी बाहुल्य शहडोल में राहुल ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि एमपी के बीजेपी नेता आदिवासियों के सिर पर पेशाब करते हैं। राहुल ने यहां महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आई तो हर महिला के बैंक एकाउंट में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। महिलाओं को कांग्रेस सरकार हर साल एक लाख रुपए देगी जिसके लिए महालक्ष्मी योजना चलाई जाएगी।

शहडोल (Shahdol) के मेला ग्राउंड में दूसरी सभा
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के दौरान राहुल (Rahul Gandhi) पहली बार एमपी आए हैं। उनकी यहां पहली सभा आदिवासी बाहुल्य मंडला लोकसभा क्षेत्र (Mandla Lok Sabha Seat) के धनोरा (सिवनी) में हुई। शहडोल (Shahdol) के मेला ग्राउंड में दूसरी सभा चल रही है।

राहुल की सभाओं से महाकौशल (Mahakaushal) के साथ ही विंध्य (Vindhya) में भी चुनाव प्रचार को गति मिलेगी। मंडला से कांग्रेस के उम्मीदवार ओमकार मरकाम राहुल गांधी के करीबी सहयोगी हैं और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी हैं।

राहुल गांधी के दौरों से मिलेगा परिणाम
कांग्रेस के मध्य प्रदेश (MP) प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह का कहना है कि ‘चुनाव की तारीखों की घोषणा और आचार संहिता (Code of Conduct) के बाद राहुल गांधी का एमपी में यह पहला दौरा है। जितेंद्र ने दावा किया कि राहुल के दौरों से पार्टी को अच्छा परिणाम मिलेगा। कांग्रेस निश्चित रूप से राज्य में अपनी स्थिति में सुधार करेगी।

आदिवासी इलाकों पर जोर
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस आदिवासी वोटों पर पूरा फोकस कर रही है। यही कारण है कि राहुल गांधी चुनावी प्रचार की शुरूआत के लिए मंडला और शहडोल जैसे आदिवासी बाहुल्य इलाकों में पहुंचे हैं। राहुल की जनसभाओं से इन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *