Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Game खेलते-खेलते खींच ले गई मौत

पटियाला : पंजाब पटियाला शहर के बी-टैंक मोहल्ले में एक 11 वर्षीय बच्चे की स्टोर में गले में दुपट्टा लिपटने के साथ मौत हो गई। बच्चे की पहचान करन यादव के रूप में हुई है जो कि चौथी कक्षा में पढ़ता था।

जानकारी मुताबिक बच्चा वीडियो गेम देखता हुआ स्टोर की तरफ चला गया और अक्सर वह वीडियो गेम खेलता रहता था, जिस कारण परिवार ने काफी देर इस बात को ले कर गौर नहीं किया परन्तु जब वापिस न आया तो जा कर देखा कि बच्चे की लाश लटकी हुई थी। उसे उतार कर परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे की मौत के कारण जहां परिवार शोक में डूबा हुआ है, वहां शहर में भी शोक की लहर है। पुलिस की तरफ से पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों के हवाले कर दी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *