Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

Shraddha Murder केस : तीन राज्यों में भेजी गई दिल्ली पुलिस कर रही छानबीन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड पर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दिल्ली पुलिस की तीन टीमें तीन राज्यों- महाराष्ट्र में मुंबई, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश गई हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले श्रद्धा और आफताब हत्याकांड से कुछ ही दिन पहले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड गए थे।
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जंहा भी शव मिले हैं, उनके बारे में उन्हें बताया जाए।
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को कोर्ट से आफताब की 5 दिन की कस्टडी और मिल गई है। हालांकि, पुलिस 10 दिन की कस्टडी चाह रही थी। दिल्ली पुलिस सबूत जुटाने के लिए आफताब को उत्तराखंड और हिमाचल भी लेकर जाएगी। वहीं पुलिस को आफताब के नार्को टेस्ट कराने की भी मंजूरी कोर्ट से मिल गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस से जुड़े 11 अहम सबूत और गवाह मिले हैं, जिनमें से ज्यादा परिस्थितिजन्य सबूत हैं। अभी तक मर्डर वेपन या फिर बॉडी का सिर नहीं मिला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *