Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

सीमा हैदर ने सिर पर चुनरी बांध लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, फहराया तिरंगा; गदर-2 का है असर!

नोएडा : सीमा ने सचिन के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी थे। सीमा सिर पर चुनरी बांध रखी थी। तिरंगे जैसी साड़ी पहन रखी थी। सीमा ने अपने हाथ में तिरंगा ले रखा था। सीमा और सचिन ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। सीमा के बच्चों ने भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।सीमा हैदर और उसके बच्‍चे भारत के प्रति प्रेम दिखा रहे थे। सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

लोग सीमा और सचिन की कहानी की तुलना फिल्म गदर से कर रहे हैं। बस फर्क ये है कि इस कहानी में सीमा सचिन के पास भारत आ गई और यही रहने लगी। वहीं गदर में सनी देओल पाकिस्तान में जाकर अपने प्यार को वापस भारत ले आए। सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि सीमा हैदर पर भी गदर का खुमार चढ़ चुका है।

दरअसल सीमा हैदर ने सचिन के परिवार के साथ रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीमा और सचिन के साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी मौजूद थे। सीमा ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर भी बयान दिय। सीमा ने कहा कि प्रेगनेंसी उनका निजी मामला है। दरअसल सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि सीमा हैदर प्रेगनेंसी हो गई है। मगर सीमा ने इसे अपना निजी मामला बताया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *