Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Rakhi पर बहनों के लिए Special Offer! WhatsApp पर करे पसंद … भाई तक पहुंचाएगा Post ऑफिस

दैनिक उजाला डेस्क, पंजाब : रक्षाबंधन पर बहनों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, डाक विभाग ने बहनों के लिए स्पेशल ऑफर निकाला है, जिससे घर बैठी बहनें भाई तक अपनी पसंद की राखी पहुंचा सकेंगी।

पोस्ट ऑफिस के पटियाला डिविजन के सुपरिंटेंडेंट प्रभात गोयल ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जो बहनें अपने भाई को किसी कारणवश राखी नहीं भेज पाती, उनके लिए उक्त मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत पोस्ट ऑफिस के वाट्सएप के जरिए राखी सेलेक्ट कर सकते है, जिसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। इसके बाद दिए गए पते पर डॉक विभाग द्वारा राखी पहुंचाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए पोस्ट ऑफिस से संपर्क कर सकते है या ऑफिस के लैंडलाइन नंबर 0175-2200663, 22006374 और 2215557 पर या dopatiala.pb@indiapost.gov.in पर संपर्क कर सकता है।

इन Steps के जरिए आप भेज सकेंगे राखी

  • इंडिया पोस्ट पटियाला Helpline Whatsapp नंबर 98759-27282 पर Text Msg भेजें
  • कैटालॉग लिंक मिलने के बाद कोई भी राखी का Design Select करके कार्ट में सेव कर लें
  • जिसको भेजना है Adress और फोन नंबर लिखें,
  • online Payment के लिंक पर Click करके पेमेंट करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *