Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

एमएस धोनी क्यों नहीं दिख रहे हैं मैदान पर? कप्तान ऋतुराज ने वापसी पर दिया बड़ा अपडेट

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और उन्होंने चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। चेन्नई ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग XI में दो बदलाव किया है। चेन्नई की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजनप्रीत सिंह की वापसी हुई है। इस बीच टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी को लेकर अपडेट भी दिया है।

एमएस धोनी को लेकर गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान

एमएस धोनी इस सीजन काफ इंजरी की वजह से अभी तक खेलते हुए नहीं दिखे हैं। सीजन की शुरुआत होने से पहले ही CSK फ्रेंचाइजी ने बता दिया था कि धोनी चोट की वजह से शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि एमएस धोनी कब तक वापसी करेंगे। इस बीच दिल्ली के खिलाफ मैच के टॉस के दौरान गायकवाड़ ने कहा कि जो लोग MS धोनी के बारे में पूछ रहे हैं, वह होटल में बैठकर हमें देख रहे हैं और हमें सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन हां, बहुत जल्द आप उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखेंगे।

प्लेइंग XI को लेकर गायकवाड़ ने क्या कहा?

ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के वक्त आगे कहा कि टॉस को लेकर हम असल में 50-50 की स्थिति में थे, लेकिन खुद पर भरोसा रखना अच्छी बात है। हमारा लक्ष्य आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, पहली जीत हासिल करना है। पिछले कुछ मैचों से हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था, हम सभी डिपार्टमेंट में सुधार कर रहे हैं। हमारी बैटिंग बहुत अच्छी चल रही है। लेकिन कुल मिलाकर, हर कोई अच्छी स्थिति में है और खेलने के लिए बहुत उत्साहित है। प्लेइंग को लेकर उन्होंने कहा कि ब्रेविस का वापस आना बहुत अच्छा है, वह पूरी तरह फिट है। उनके आने से मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत लग रहा है। हमने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को भी टीम में शामिल किया है। उन्होंने हाल ही में अच्छी बॉलिंग की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *