Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया:58 रन का टारगेट 27 गेंदों में चेज किया, अभिषेक ने बनाए 30 रन; कुलदीप को 4 विकेट

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। UAE 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने आखिरी 8 विकेट 28 रन बनाने में गंवा दिए। ओपनर आलिशान शराफु ने 22 और कप्तान मोहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए। भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की गेंदें बाकी रहते हुए सबसे बड़ी जीत

पारी में गेंद बाकी रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही। टीम इंडिया ने UAE के खिलाफ दुबई में 27 गेंद (4.3 ओवर) में ही टारगेट हासिल कर लिया, यानी 93 गेंदें बाकी रह गईं।

इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में ही भारत 81 गेंद बाकी रहते जीत गया था। टेस्ट प्लेइंग नेशंस में यह गेंद बाकी रहते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।

2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में एंटीगुआ के मैदान पर इंग्लैंड ने ओमान को 19 गेंद में ही हरा दिया था। तब 101 गेंदें बाकी रह गई थीं। इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 2014 में चट्टोग्राम में नीदरलैंड को 90 गेंदें बाकी रहते हरा दिया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

UAE- मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद रोहिद, सिमरजीत सिंह।

गिल ने रोहिद के ओवर में दो बाउंड्री लगाई

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने पारी का दूसरा ओवर डाल रहे मोहम्मद रोहिद के ओवर में दो बाउंड्री लगाई। उन्होंने दूसरी बॉल पर चौका और आखिरी बॉल पर छक्का लगाया। इस ओवर से 15 रन आए।

अभिषेक शर्मा ने छक्के से टीम का खाता खोला

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने छक्के के साथ रन चेज की शुरुआत की है। उन्होंने हैदर अली की पहली बॉल को खड़े-खड़े स्टैंड पर पहुंचाया। इतना ही नहीं, दूसरी बॉल पर चौका लगाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *