Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC दफ्तर में जमा कराई:BCCI ने महाभियोग लाने की चेतावनी दी थी; बिना ट्रॉफी भारत लौटी थी टीम इंडिया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी है। रविवार, 28 सितंबर को हुए एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

इसके बाद ACC के किसी अन्य अधिकारी से टीम को ट्रॉफी दिलवाने की जगह नकवी इसे अपने साथ होटल लेते गए थे। वे इस बात पर अड़ गए थे कि भारतीय टीम को ट्रॉफी वही देंगे।

इसके दो दिन बाद मंगलवार को ACC की सालाना बैठक हुई। इसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नकवी को जल्द से जल्द ट्रॉफी वापस करने को कहा था। NDTV ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारतीय अधिकारियों ने नकवी को चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो महाभियोग लाकर उनको ACC प्रमुख के पद से हटाया जा सकता है।

इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी ने जमा कराई है। अब यह ट्रॉफी भारत को कैसे दी जाएगी, इस पर फैसला होना बाकी है।

नकवी ने कहा था- मैं कार्टून की तरह खड़ा था

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

मंगलवार को BCCI ने ACC की एनुअल जनरल मीटिंग में भारत को चैंपियन बनने के बावजूद ट्रॉफी नहीं दिए जाने का कड़ा विरोध किया था। इस पर नकवी ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें लिखित में कहीं से यह सूचना नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी।

नकवी ने कहा, ‘मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था।’ 29 सितंबर को BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि वह इस मामले को नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में भी रखेंगे।

PCB चीफ बोले- भारतीय कप्तान मेरे ऑफिस आकर ट्रॉफी लें ​​​​​​

पाकिस्तानी गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने X पर लिखा, भारतीय टीम मेरे ऑफिस में आकर एशिया कप ट्रॉफी ले सकती है। ACC की एनुअल जनरल मीटिंग में मैंने BCCI से माफी मांगी, ऐसी खबरें गलत हैं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया और मैं कभी BCCI से माफी नहीं मांगी, न ही कभी मागूंगा। बतौर ACC अध्यक्ष मैं फाइनल के दिन भी ट्रॉफी देने के लिए तैयार था और अब भी तैयार हूं। अगर वे सच में चाहते हैं तो ACC ऑफिस आकर ट्रॉफी ले सकते हैं।

ACC की AGM में क्या-क्या हुआ?

  • BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नकवी से पूछा था कि विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं दी गई? यह ACC की ट्रॉफी है, इसे औपचारिक तरीके से विजेता टीम को सौंपा जाना चाहिए था।
  • मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि काउंसिल के टेस्ट प्लेइंग मेंबर भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के सदस्य ट्रॉफी के विवाद का समाधान निकालने के लिए बैठक करेंगे।

इस मीटिंग में राजीव के अलावा, BCCI के आशीष शेलार भी मौजूद रहे। दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में जुड़े थे।

नकवी के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग

BCCI अधिकारियों ने नकवी के खिलाफ एशियन क्रिकेट काउंसिल में महाभियोग लाने की चेतावनी भी दी है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि नकवी ने अपना काम ठीक से नहीं किया। बतौर ACC चीफ उनको यह हक नहीं मिल जाता है कि वे ट्रॉफी अपने साथ ले जाएं।

अगर BCCI महाभियोग लाता है और ACC के ज्यादातर मेंबर्स इसके पक्ष में वोट देते हैं तो नकवी को पद छोड़ना पड़ेगा। हालांकि महाभियोग लाया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

एशिया कप जीतकर बिना ट्रॉफी के लौटी टीम इंडिया

28 सितंबर को हुए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था। पोस्ट मैच प्रेजेंटशन में इंडिविजुअल अवॉर्ड लेने के बाद ACC चीफ मोहसिन नकवी भारतीय टीम को विनिंग ट्रॉफी और प्लेयर्स को मेडल देना चाहते थे। वे पाकिस्तान के गृह मंत्री भी है, इसलिए भारतीय प्लेयर्स ने उनके हाथों अवॉर्ड लेने से मना कर दिया।

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिना ट्रॉफी के ही फाइनल जीत को सेलिब्रेट किया। 29 सितंबर को टीम बगैर ट्रॉफी के ही भारत लौट आई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *