Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में:6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला; अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, आरोन जॉर्ज का शतक

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। 6 फरवरी को टीम इंडिया का फाइनल मैच इंग्लैंड के साथ होगा।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए हैं। टीम से फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। भारत से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।

311 रन के जवाब में भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज (115 रन) के शतक की बदौलत 41.1 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली। टीम से वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62 रन) ने फिफ्टी लगाई। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया है। इतना ही नहीं, भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है।

इस मुकाबले में 620 रन बने। जोकि भारत और अफगानितान की टीमों के बीच यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा हैं। पिछला रिकॉर्ड 521 रनों का था, जोकि 5 साल पहले 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था।

अफगानिस्तान से फैजल और उजैरुल्लाह के शतक अफगानिस्तान की ओर से दो शतक लगे। इसके बावजूद अफगानी टीम भारत से पार नहीं पा सकी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *