Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

क्या गिल की जगह सैमसन को मौका मिलेगा:शुभमन पिछली 16 पारियों में फिफ्टी नहीं लगा सके; साउथ अफ्रीका से दूसरा टी-20 आज

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर स्टेडियम पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहा है। यहां आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। ऐसे में फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे होम बॉयज पर होंगी।

लेकिन, 26 साल के गिल अभी तक सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वे पिछली 16 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने आखिरी फिफ्टी 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में लगाई थी। ऐसे में सवाल यह है कि…

सैमसन ने पिछले साल ओपनिंग करते हुए तीन शतक लगाए थे। उसके बाद से उन्हें 5 मौके ही मिले। जबकि गिल को 13 मैचों में ओपनिंग की। हालांकि, न्यू चंडीगढ़ के ठंडे वातावरण में भारत का अपने विजयी संयोजन में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है। आगे स्टोरी में बताएंगे सैमसन को ज्यादा मौके क्यों नहीं मिल रहे?

शुरुआत मैच डीटेल्स से…

क्या ओपनिंग में गिल से बेहतर सैमसन?

तो फिर सैमसन को मौका क्यों नहीं मिल रहा

क्योंकि, गिल टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। उन्हें टी-20 टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। ऐसे में गिल को प्लेइंग में रहना जरूरी है। उन्हें टी-20 का कप्तान भी बनाया जा सकता है। यही कारण है कि गिल को सैमसन से ज्यादा मौके मिल रहे हैं।

  • भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 99 छक्के लगा चुके हैं। वे 100 सिक्स क्लब से एक छक्का दूर हैं। ऐसा करने पर वे सिकंदर रजा, मोहम्मद नबी और विरनदीप सिंह के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
  • अर्शदीप सिंह पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी पर हैं। दोनों के नाम 47-47 विकेट हैं। ऐसे में एक और विकेट लेकर अर्शदीप सिंह भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ सकते हैं।

भारत ने 60% मैच जीते, घर में भी 50-50 रिकॉर्ड

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60% टी-20 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 60% यानी कि 19 मैच भारत ने जीते हैं। जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच नो रिजल्ट रहा है।हां, आंकड़े कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहे हैं। गिल ने 34 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में ओपनिंग की है। उन्होंने 29.00 के एवरेज और 140.63 के स्ट्राइक रेट से 841 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, संजू सैमसन ने इसकी आधे 17 मैचों में 32.62 के एवरेज और 178.76 के स्ट्राइक रेट से 522 रन बना डाले हैं। इनमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *