Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान:2 बदलाव; ऋषभ पंत की 3 महीने बाद वापसी; प्रसिद्ध की जगह आकाश दीप को मौका

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की 3 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। वे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। पंत के पैर के पंजे में फ्रैक्चर था। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेले थे।

बुधवार को जारी टीम में पंत को तमिलनाडु के नारायण जगदीशन की जगह चुना गया। पंत ने 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 4 दिनी मैच में भारत ए की कप्तानी की थी। उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

वेस्टइंडीज के लिए होम सीरीज में नहीं खेले पंत

ऋषभ पंत चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की होम सीरीज नहीं खेल सके थे। उस सीरीज में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय कप्तान गिल, कोच गौतम गंभीर और कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय कप्तान गिल, कोच गौतम गंभीर और कुलदीप यादव।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट मैच होगा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में, जबकि दूसरा 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब गुवाहाटी में कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा।

तिलक वर्मा को इंडिया ए का कप्तान बनाया

भारतीय सिलेक्टर्स ने टेस्ट के अलावा साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी किया है। इस टीम की कप्तान तिलक वर्मा को दी गई है। जबकि, ऋतुराज गायकवाड उपकप्तान बनाए गए हैं। इस सीरीज के सभी मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *