Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

IPL-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल जारी:22 मार्च को CSK-RCB के बीच ओपनिंग मैच

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया है। आम चुनाव के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। दूसरे फेस का शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा।

पहले फेज में 22 मार्च 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया गया है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर शामिल होंगे। इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

CSK नौवीं बार IPL का ओपनिंग मैच खेलेगी
CSK की टीम नौवीं बार IPL के किसी सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले टीम 8 दफा ऐसा कर चुकी है। टीम अब तक 10 फाइनल खेले हैं, इनमें 5 खिताब जीते हैं।

CSK ने जीता था पिछला खिताब, GT को 5 विकेट से हराया
IPL के पिछले सीजन का खिताब धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। टीम ने अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। CSK इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *