Breaking
Tue. Feb 17th, 2026

भारत-पाकिस्तान टकराव के कारण IPL फिलहाल रद्द:BCCI ने नई तारीखें नहीं बताईं, 12 लीग मैच होने बाकी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत पर पाकिस्तान से हुए हमले के कारण BCCI ने IPL फिलहाल रद्द कर दिया गया है। लीग स्टेज के बचे हुए 12 मैच अभी नहीं होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था। माना जा रहा है देश में शांति व्यवस्था स्थापित होने के बाद ही IPL के बाकी मैचों को कराने पर फैसला लिया जाएगा।

पोस्टपोन हो सकते हैं मुकाबले

IPL में 10 दिन के अंदर लीग स्टेज के 12 मैच होना बाकी हैं। 18 मई को लीग स्टेज खत्म होना था। इसके बाद 20, 21, 23 मई को प्लेऑफ के 3 मैच और 25 मई को फाइनल खेला जाना था। सभी 16 मैच पोस्टपोन किए जा सकते हैं। देश में शांति स्थापित होने के बाद ही इन्हें फिर से शेड्यूल किए जाने की उम्मीद है।

गुरुवार को चेन्नई-कोलकाता IPL मैच के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ था।

गुरुवार को चेन्नई-कोलकाता IPL मैच के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ था।

पंजाब-दिल्ली मैच भी रद्द करना पड़ा था

पाकिस्तान ने 8 मई की रात करीब 8.30 बजे भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की बॉर्डर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था।

पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को घर भेजा गया। युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर में ब्लैकआउट किया गया और मैच रद्द कर दिया। यह लीग स्टेज का 58वां मैच था।

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में ब्लैकआउट होने के कारण दिल्ली-पंजाब मैच रद्द किया गया।

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में ब्लैकआउट होने के कारण दिल्ली-पंजाब मैच रद्द किया गया।

गुजरात टॉप पर, 3 टीमें बाहर

IPL बीच में रोके जाने तक लीग स्टेज के 57 मैच खत्म हो चुके थे। 58वां मैच बीच में रोका गया। 57 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे ज्यादा 16-16 पॉइंट्स रहे। बेहतर रन रेट के कारण GT टॉप पर रही। पंजाब तीसरे, मुंबई चौथे और दिल्ली पांचवें नबंर पर थी। वहीं चेन्नई, राजस्थान और हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *