Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

43 साल के धोनी IPL खेल सकते हैं:कहा- कुछ और साल क्रिकेट एंजॉय करना चाहता हूं, मुझे 9 महीने फिट रहना पड़ता है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया पूर्व कप्तान एमएस धोनी (43) ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के संकेत दिए हैं। धोनी ने कहा कि वे कुछ और साल इस खेल को एंजॉय करना चाहते हैं।

हालांकि, अभी तक धोनी ने अपनी अवेलिबिलिटी के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है। धोनी को CSK मैनेजमेंट की 29-30 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में शामिल होना है, लेकिन उनके शामिल होने को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। IPL के लिए रिटेंशन लिस्ट देने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। CSK मैनेजमेंट की मीटिंग में ही धोनी पर फैसला होना है।

एमएस धोनी IPL के पहले सीजन से ही चेन्नई से खेल रहे हैं। उन्होंने अब कप्तानी छोड़ दी है। पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की कप्तानी की थी, लेकिन टीम प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। धोनी की कप्तानी में CSK 5 खिताब जीत चुकी है।

धोनी बोले- प्रोफेशनल क्रिकेट मुश्किल

धोनी ने शुक्रवार को एक प्रमोशनल इवेंट में कहा- ‘बचपन में हम शाम 4 बजे खेलने के लिए बाहर जाते थे और खेल का आनंद लेते थे, लेकिन जब आप प्रोफेशनल स्पोर्ट खेल रहे होते हैं, तो क्रिकेट को एक खेल के तौर पर इंजॉय करना कठिन हो जाता है। मैं यही करना चाहता हूं।

यह कठिन नहीं है। इमोशन होंगे, पर वहां कमिटमेंट भी होगा। मैं इस खेल को कुछ साल और इंजॉय करना चाहता हूं। मुझे खुद को 9 महीने तक फिट रखना पड़ता है, ताकि ढाई महीने IPL खेल सकूं। इसके लिए प्लान करना जरूरी होता है। साथ ही थोड़े समय शांत भी रहना होता है।​​​​​’​

पिछले सीजन में 224 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

धोनी ने IPL के पिछले सीजन में 11 मैच खेले थे। उन्होंने 224.48 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए थे। उनका बेस्ट नाबाद 37 रन रहा। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को लगातार 3 सिक्स लगाए थे।

रिटेंशन रूल से कैसे खेल सकेंगे धोनी, 3 पॉइंट से समझे

  • एमएस धोनी अनकैप्ड प्लेयर बनकर IPL खेल सकते हैं। 2021 में बंद किए गए अनकैप्ड प्लेयर रूल को IPL में इस साल फिर से शामिल किया गया है। इसमें 5 साल पहले इंडियन टीम से रिटायर होने वाले खिलाड़ी ऑक्शन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर बनकर शामिल हो सकेंगे।
  • 5 बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 में खेला था।
  • धोनी को इस तरह 2025 के IPL तक उनके रिटायरमेंट और आखिरी मैच दोनों को 5 साल से ज्यादा का समय हो जाएगा। इस नियम का इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया गया, जिस कारण 2021 में इसे हटा दिया गया। हालांकि, अब धोनी के लिए CSK इस नियम को यूज करके 4 करोड़ में धोनी को टीम में शामिल कर सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *