Breaking
Mon. Mar 2nd, 2026

पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के प्लेयर्स पर 50-50 लाख जुर्माना:टीम के खराब प्रदर्शन से PCB नाराज, बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड अपने खिलाड़ियों से जुर्माना वसूलने वाला है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (16.28 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया गया।

बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक फायदा केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा।

भारत के मैच के बाद लगा दिया था जुर्माना

पाकिस्तानी फैंस के साथ बोर्ड अधिकारी भी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद ही हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था।

PCB ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बता दिया गया था।

भारत ने कोलंबो में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था।

भारत ने कोलंबो में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था।

नेशनल प्लेयर्स को हर महीने लाखों रुपए मिलते हैं

पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं।

हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। यानी जुर्माने के बाद बी कैटेगरी प्लेयर्स की करीब एक महीने की सैलरी कट जाएगी। वहीं सी और डी कैटेगरी के प्लेयर्स को 2 से 3 महीने की सैलरी जुर्माने में देनी पड़ेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *