Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मेलबर्न टेस्ट- कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना:एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला; विराट ने कोंस्टास को धक्का मारा था, बहस हुई

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर जुर्माना लगाया है। ICC के मैच रेफरी ने कोहली की 20% मैच फीस काटी है। साथ ही एक डी-मेरिट पॉइंट भी दिया है। कोहली पर यह जुर्माना मैदान पर खराब व्यवहार के लिए लगाया गया है।

37 साल के भारतीय बल्लेबाज ने डेब्यू मैच खेल रहे 19 साल के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास को धक्का मारा और बहस भी की। यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के बीच हुआ। हालांकि, कोहली ने मैच रेफरी के सामने सुनवाई के दौरान अपनी गलती स्वीकार ली।

19 दिसंबर को जब कोहली मेलबर्न पहुंचे थे, तब उनकी ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट से बहस हो गई थी। कोहली अपने परिवार की फोटो लेने से मना कर रहे थे, लेकिन मीडिया ने फोटो खींच ली थी।

विराट और कोंस्टास के बीच हुई गरमा-गरमी की दो फोटोज…

10वें ओवर के बाद सैम कोंस्टास और विराट के बीच बहस हुई। अंपायर को आकर मामला शांत कराना पड़ा।

10वें ओवर के बाद सैम कोंस्टास और विराट के बीच बहस हुई। अंपायर को आकर मामला शांत कराना पड़ा।

विराट और कोंस्टास के बीच कुछ कहा-सुनी भी हुई। सैम कोंस्टास इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं।

विराट और कोंस्टास के बीच कुछ कहा-सुनी भी हुई। सैम कोंस्टास इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं।

एक डी-मेरिट पॉइंट भी मिला

कोहली को एक डी-मेरिट पॉइंट भी दिया गया है। डी-मेरिट पॉइंट एक पेनाल्टी सिस्टम है, जो खिलाड़ियों को उनके खराब व्यवहार या कोई नियम तोड़ने के लिए दिया जाता है। दो से अधिक डी-मेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ियों को एक से ज्यादा टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच के लिए बैन किया जा सकता है।

कोंस्टास ने बुमराह के ओवर में 2 चौके, एक छक्का लगाया

मैच का 10वां ओवर खत्म होने के बाद विराट कोहली अपनी फील्डिंग पोजिशन पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बैटर कोंस्टास को कंधे से धक्के मारा। 19 साल के कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा। अंपायर को बीच में आकर मामला शांत करना पड़ा।

इसके बाद मैच का 11वां ओवर फेंकने के लिए बुमराह आए। कोंस्टास ने बुमराह के ओवर में 2 चौके और एक छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 18 रन बने।

कगिसो रबाडा पर भी लगा था जुर्माना

साल 2018 में ICC ऐसे ही एक मामले में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कगीसो रबाडा पर एक्शन ले चुकी है। उन पर मैच फीस का 50% जुर्माने के साथ तीन डिमेरिट अंक भी दिए थे। तब रबाडा ने पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को जानबूझकर धक्का मारा था।

ICC के मैच रेफरी जेफ क्रो ने उन पर जुर्माना के अलावा 3 डिमेरिट अंक दिए थे। उस समय रबाडा के डिमेरिट अंक ज्यादा हो गए थे, जिसकी वजह से उन पर दो मैचों का बैन लगाया गया था।

2018 में कगीसो रबाडा ने भी स्टीव स्मिथ को कंधे से धक्का मारा था।

2018 में कगीसो रबाडा ने भी स्टीव स्मिथ को कंधे से धक्का मारा था।

सिराज ने भी कोंस्टास और लाबुशेन से भी बहस की

मैच के दौरान ही मोहम्मद सिराज ने अपने पहले स्पेल में दो बार कोंस्टास पर कमेंट किया। हालांकि, कोंस्टास ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। जब मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा के साथ क्रीज पर आए तो कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुछ भी नहीं देने (रन न देने) पर जोर दिया। सिराज और लाबुशेन के बीच बहस हुई तो इसके तुरंत बाद कोहली ने अपने साथियों से कहा, ‘उनसे अच्छी तरह बात मत करना।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *