इस्लामाबाद : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब श्रीलंकाई टीम को हराकर जीता था। तब टीम की जीत में स्पिनर सईद अजमल ने अहम रोल प्ले किया था। अब सईद अजमल ने बताया है कि तब टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम को तत्कालीन प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की तरफ से 25-25 लाख रुपए का चेक मिला था। लेकिन प्लेयर्स को एक भी पैसा नहीं मिल पाया, क्योंकि जब प्लेयर्स चेक भुनाने गए, तो वह बाउंस हो गया। इसी वजह से प्लेयर्स खिताब जीतने के बाद भी खाली हाथ रह गए।
सईद अजमल ने कही बड़ी बात
सईद अजमल ने बताया कि जब हम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आए, तो हमें ज्यादा प्राइज नहीं मिले। क्योंकि इसके ठीक बाद श्रीलंका का टूर था। लेकिन उस समय के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमें 25-25 लाख के चेक दिए। हम बहुत ही खुश हुए। लेकिन हमारा चेक बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन आपको यह चेक देंगे। लेकिन पीसीबी चेयरमैन ने भी इनकार कर दिया। फिर भी श्रीलंका टूर पर हम बुरी तरह से हार गए और हमें कुछ नहीं मिला। हमें केवल आईसीसी से ही पैसा मिला। अगर इतने बड़े लेवल आपको चीटिंग करनी है, तो यह ज्यादती ही है।
एशिया कप की ट्रॉफी लेकर भाग गए मोहसिन नकवी
हाल ही में एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद जब भारतीय प्लेयर्स ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया, तो इसके बाद वह गुस्से में ट्रॉफी और भारतीय प्लेयर्स के मेडल लेकर चले गए। जबकि बड़े पद पर आसीन व्यक्ति के लिए यह बिल्कुल भी सही नहीं था। जब भारतीय प्लेयर्स उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती थी, तो किसी दूसरे से यह ट्रॉफी दिलवाई जा सकती थी, लेकिन नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे थे। एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय प्लेयर्स को 21 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
एशिया कप 2025 में अजेय रही भारतीय क्रिकेट टीम
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और लगातार 7 मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रही थी। भारत के सामने कोई भी टीम टिक पाई। भारत ने टूर्नामेंट में भारत को तीन बार शिकस्त दी और बुरी तरह से हराया।

