Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

इस खिलाड़ी ने टेस्ट और T20I क्रिकेट से वापस लिया अपना रिटायरमेंट, अचानक ही किया बड़ा ऐलान

  • शाकिब अल हसन साल 2024 के बाद से ही बांग्लादेश की टीम के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं और अब उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला किया है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास वापस लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि वह फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उन्होंने पिछले साल टेस्ट और T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की थी। वह पिछले एक साल से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं।

शाकिब अल हसन ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर कहा कि मैंने आधिकारिक तौर पर सभी फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। यह पहली बार है जब मैं इसका खुलासा कर रहा हूं। मेरा प्लान बांग्लादेश वापस जाकर वनडे, टेस्ट और टी20 की एक पूरी सीरीज खेलने और फिर संन्यास लेने की है। शाकिब ने आगे कहा कि मैं सभी फॉर्मेट से संन्यास ले सकता हूं। तो यह टी20, वनडे और टेस्ट, या टेस्ट, वनडे और टी20 से शुरू हो सकता है। मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है। बस मैं पूरी सीरीज खेलना चाहता हूं।

बांग्लादेश में शाकिब के ऊपर हो चुकी है FIR

शाकिब अल हसन मई 2024 से बांग्लादेश नहीं लौटे हैं। 5 अगस्त को भारत के इस पड़ोसी देश में छात्रों का आन्दोलन हुआ था। इसके बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा था और इसके बाद आवामी लीग पार्टी की सरकार गिर गई थी। शाकिब आवामी लीग से ही सांसद थे और उनके ऊपर हत्या के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। जबकि वह उस समय देश में भी नहीं थे। उन्होंने भारत के खिलाफ कानपुर में आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका आखिरी मैच था।

शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट से पहले ऐलान किया था कि वह अब T20I मैच नहीं खेलेंगे। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर में अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी खेलने की इच्छा जताई थी। लेकिन बाद में उन्हें अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में मौका नहीं मिला था।

बांग्लादेश की टीम को शाकिब ने जिताए कई मैच

शाकिब की गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है और उन्होंने अपने दम पर बांग्लादेश की टीम को कई मैचों में जीत दिलाई। उन्होंने टेस्ट में 4609 रन और 246  विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 7570 रन दर्ज हैं। वनडे में उन्होंने कुल 317 विकेट चटकाए हैं। T20I क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। जहां 129 मैच खेलते हुए कुल 2551 रन बनाए हैं। इसके अलावा 149 विकेट भी झटके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *