Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

नीरज चोपड़ा से पहले सचिन यादव का कमाल; पहले ही थ्रो में इतनी दूर फेंक दिया भाला, पाकिस्तान के अरशद नदीम बाहर

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर चल रहे हैं। वहीं, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं। एक अन्य भारतीय थ्रोअर सचिन यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं।

नीरज चोपड़ा ने पहला थ्रो 83.65 मीटर का थ्रो किया। उनका दूसरा थ्रो 84.03 मीटर का रहा और तीसरा थ्रो फाउल रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने 82.86 मीटर का थ्रो किया। इस तरह चार राउंड के बाद उनका बेस्ट स्कोर 83.65 मीटर का रहा।

नदीम ने पहला थ्रो 82.75 मीटर का थ्रो किया था। नदीम का दूसरा थ्रो फाउल रहा है। तीसरे प्रयास में 82.73 मीटर का थ्रो किया। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा और वे 10वें नंबर पर रहते हुए मेडल की रेस से बाहर हो गए।

इन दोनों से आगे सचिन यादव हैं। सचिन ने 86.27 मीटर का पहला थ्रो किया। सचिन का दूसरा थ्रो फाउल रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.71 मीटर का थ्रो किया। उनका चौथा थ्रो 84.90 मीटर का रहा।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वाल्कॉट अपने चौथे प्रयास में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ टॉप पर चल रहे हैं।

तीन थ्रो के बाद 11वें और 12वें नंबर पर मौजूद थ्रोअर रेस से बाहर हो चुके हैं। चौथे थ्रो के बाद नौवें और 10वें नंबर के थ्रोअर बाहर हो गए।

पहले प्रयास में फाइनल में पहुंचे थे नीरज

एक दिन पहले क्वालिफाइंग राउंड हुआ था। इसमें 84.50 मीटर का मार्क पार करने वाले थ्रोअर को सीधा फाइनल में एंट्री मिलनी थी। नीरज ने पहले ही अटैम्प्ट में ही 84.85 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह बना ली। अरशद को टाइम लगा। उनका पहला थ्रो 76.99 और दूसरा 74.17 मीटर का था। तीसरे थ्रो में उन्होंने 28 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारत के सचिन यादव ने 83.67 मीटर के बेस्ट स्कोर के साथ टॉप-12 में जगह बनाई।

नीरज डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में हंगरी में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। वहीं, अरशद ने पेरिस ओलिंपिक में 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। तब नीरज ने सिल्वर जीता था।

चौथा राउंड पूरा, सचिन चौथे, नीरज 8वें नंबर पर

चौथा राउंड पूरा हो चुका है। भारत के सचिन यादव चौथे और नीरज चोपड़ा 8वें नंबर पर हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशहॉर्न वाल्कॉट नंबर-1 पर बने हुए हैं। उन्होंने चौथे प्रयास में अपना स्कोर सुधारते हुए 88.16 मीटर स्कोर किया।

सचिन ने चौथे प्रयास में 84.90 मीटर भाला फेंका

भारत के सचिन यादव ने अपने चौथे प्रयास में 84.90 मीटर भाला फेंका है। फिलहाल, वे चौथे स्थान पर कायम हैं।

पाकिस्तान के अरशद नदीम बाहर

चौथे राउंड के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा। अरशद ने पहले प्रयास में 82.73, दूसरा फाउल, तीसरे 82.75 और चौथा में फाउल रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *