Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

भारत ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता:फाइनल में चीन को 1-0 से हराया, मैच का एकमात्र गोल जुगराज ने किया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल पांचवीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला चीन के हुलुनबुइर शहर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा।

मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। चीन की टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। भारत को 4 जबकि चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन दोनों टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। इससे पहले तीसरे प्लेस के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ कोरिया को 5-2 से हरा दिया।

जुगराज ने हरमन के असिस्ट पर गोल किया।

जुगराज ने हरमन के असिस्ट पर गोल किया।

बराबरी पर रहा पहले क्वार्टर का खेल भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे गोल में कन्वर्ट नहीं होने दिया। अभिषेक सिंह ने 8वें मिनट में गोल पर सीधा शॉट मारा। यहां चीन के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में स्कोर 0-0 दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत और चीन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम को इस क्वार्टर में बहुत कम मौके मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल पाए। चीन के डिफेंडरों ने भारतीय अटैक का मजबूती के साथ सामना किया।

इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी बिना गोल के रहा। इस क्वार्टर में चीन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके उन्होंने जरूर बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंडर ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकी थीं।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकी थीं।

चौथे क्वार्टर में जुगराज का गोल फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चौथे क्वार्टर में पहला गोल दागकर चीन पर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए यह गोल जुगराज सिंह ने चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में किया। यहां कप्तान हरमनप्रीत ने अभिषेक को पास दिया जिसके बाद डी के अंदर जुगराज ने डिफलेक्ट करके गोल किया।

मैच के 56वें मिनट में चीन ने भारतीय बढ़त को बराबर करने के लिए अपने गोलकीपर को हटा लिया, लेकिन चीन गोल करने में असफल रही। जुगराज का गोल डिसाइडर साबित हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *