Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मनु-सरबजोत को पिस्टल मिक्स्ड में ब्रॉन्ज:मनु ने 10 मीटर में भी ब्रॉन्ज जीता था, एक ओलिंपिक में 2 मेडल लाने वाली पहली भारतीय महिला

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार को भारत को दूसरा मेडल मिला। शूटर मनु भाकर और सरबजोत ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट का ब्रॉन्ज जीत लिया है। दोनों की जोड़ी ने कोरिया की टीम को 16-10 से हराया।

मनु भाकर ने 2 दिन पहले पहले (28 जुलाई) को 10 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में भी ब्रॉन्ज जीता था। इसके साथ ही वे एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

भारत को शूटिंग में 12 साल बाद डबल मेडल
ओलिंपिक गेम्स की शूटिंग इवेंट में भारत को 12 साल के बाद डबल मेडल मिले हैं। इससे पहले 2012 के लंदन ओलिंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में मेडल दिलाए थे।

नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 के ओलिंपिक में 2 मेडल जीते थे
मनु से पहले एक अंग्रेज एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने एक ओलिंपिक गेम्स में 2 मेडल जीते थे। उन्होंने 1900 के पेरिस ओलिंपिक में 200 मीटर हर्डल्स और 200 मीटर रेस में सिल्वर जीते थे। यह ओलिंपिक में भारत का पहला ओलिंपिक मेडल था। यह कॉन्ट्रोवर्शियल भी रहा, क्योंकि इसे एक अंग्रेज एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने जीता था। इसलिए इंग्लैंड भी इस पर दावा करता है।

मेडल टेली में 25वें नंबर पर भारत
इस मेडल के साथ भारत मेडल टैली में 25वें स्थान पर है, जबकि जापान की टीम नंबर-1 है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *