Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

सेंसेक्स 242 अंक चढ़कर 61,354 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी बढ़त

नई दिल्ली : सेंसेक्स लगातार आठवें दिन सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। यह 242.27 (0.40%) अंकों की बढ़त के साथ 61,354.71 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 82.65 (0.46%) अंकों की मजबूती के साथ 18,147.65 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में FMCG छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। IT, मेटल, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि पावर, कंज्यूमर गुड्स शेयरों में खरीदारी रही। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली।

NDTV का मुनाफा 97.6% घटा
अडाणी ग्रुप की मीडिया कंपनी NDTV का मुनाफे कमजोर एड डिमांड के कारण 97.6% गिर गया। NDTV ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही के लिए 59 लाख रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। एक साल पहले यह 24.16 करोड़ रुपए था। अडाणी ग्रुप की NDTV में कुल हिस्सेदारी 64.71% है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *