Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के ₹3.56 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : फिच रेटिंग्स द्वारा अमेरिका की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड किए जाने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बुरी तरह धाराशायी हो गए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 फीसदी की टूट के साथ 65,782.78 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 207.00 अंक यानी 1.05% की टूट के साथ 19,526.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में सबसे ज्यादा 3.49 फीसदी टूट देखने को मिली।

आयातकों की ओर से जोखिम लेने जोखिम और डॉलर की मांग के कारण बुधवार को रुपये में करीब दो महीने में की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 82.5825 पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को यह 82.2550 पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार कुछ सरकारी बैंकों की डॉलर लिवाली से इंट्राडे ट्रेड में रुपया गिरकर 82.6150 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। उनके अनुसार इक्विटी से संबंधित विदेशी निकासी की संभावना से भी रुपया 82.60 रुपये प्रति डॉलर के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल पर पहुंच गया।

BSE Sensex पर टाटा स्टील एवं टाटा मोटर्स के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूट के साथ बंद हुए। इनके अलावा बजाज फिनजर्व, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई के शेयर फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ क्लोज हुए लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर एक फीसदी से ज्यादा कमजोरी के साथ बंद हुए।

इनके अलावा विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, मारुति, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.50 फीसदी से ज्यादा टूट के साथ क्लोज हुए।

बाजार में भारी गिरावट की वजह

FITCH ने अमेरिका पर रेटिंग घटाई
अमेरिकी, यूरोपिय समेत एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली
डॉलर के मुकाबले रुपए में तेज गिरावट
हैवीवेट स्टॉक्स में तेज बिकवाली

इन शेयरों में दिखी तेजी

नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टेक महिंद्रा के शेयर एक फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ बंद हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *