Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

लग्जरी कार सेआए चोरों ने चलते ट्रक से अजीब तरीके से की बकरियों की चोरी, देखें वीडियो

कानपुर : आज जमाना आधुनिक हो गया है। तकनीक तो बदली ही है। अपराध के तरीके भी बदल गए हैं। चोरी के लिए अपराधी हमेशा से ही जाने कितनी तिकड़ी लगाते रहे हैं। सेंधमारी, ताले तोड़ना और ना जानें क्या-क्या, लेकिन इस बार चोरी का जो मामला सामने आया है, वह वाकई बेहद अमानवीय और खौफनाक है।

दरअसल, इस बार चोरों ने चोरी के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया है। चुराया भी क्या है और सिर्फ बकरियां। जी हां! चोरों नेलग्जरी कार से बकरियां चुराई हैं। चोरी की इस घटना को हाइवे पर अंजाम दिया गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आप भी यह वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे। यह वीडियो कथित तौर पर यूपी के कानपुर-उन्नाव हाइवे का बताया जा रहा है, जहां एक चोर मवेशी से लदे ट्रक से बकरियों को सड़क पर फेंकता नजर आ रहा है।

https://www.youtube.com/shorts/BJS3H8E-T_4

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *