Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से हिल जाएगा OTT, डेब्यू प्लान आया सामने

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अब अपना जलवा बिखेरने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ओटीटी पर काम करने और अच्छे कंटेंट को डिलीवर करने की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म ‘गदर 2’ सनी देओल की एक्टिंग करियर को एक बार फिर तरक्की की तरफ ले गई। वहीं अब सनी ओटीटी (OTT) पर डेब्यू करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी का कहना है की एक्टर इस समय बड़े पर्दे के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ कंटेंट ऐसे भी होते हैं जो बड़े पर्दे के लिए नहीं हैं। ऐसे में एक्टर ने ओटीटी पर डेब्यू करने का फैसला कर लिए है। साथ में एक्टर का मानना है की ओटीटी पर काम करने से लोगों को पता चलेगा की वह ओटीटी के अकॉर्डिंग भी कंटेंट फैंस को दे सकते हैं।

इन दिनों एक्टर सनी देओल (Sunny Deol), राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ (Lahore1947) पर फिलहाल काम कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *