Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

स्वाति मालीवाल का स्मृती ईरानी पर हमला, फ्लाइंग किस से आग लगती है… यौन शोषण करने पर गुस्सा नहीं आता

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लोकसभा में कथित रूप से अपने संबोधन के दौरान फ्लाइंग किस देने के आरोप लगा है। इसी मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृती इरानी पर निशाना साधा है। स्वाति मालीवाल ने किस कंट्रोवसी को महिला पहलवान के यौन उत्पीड़न से जोड़कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस देने के आरोप को भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर लगे यौन शोषण से जोड़ते हुए स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने लिखा, “हवा में फेंकी हुई एक कथित फ्लाइंग किस से इतनी आग लग गई। 2 लाइन पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ है। जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाकर छाती पर हाथ रखा, कमर पे हाथ रखा और यौन शोषण किया। उसके करे हुए पे गुस्सा क्यों नहीं आता?

बता दें बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना पक्ष रख रहे थे। उनके बाद जवाब देने के लिए खड़ी हुई केंद्रीय मंत्री स्मृती ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस नेता भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अभद्रता का परिचय दिया। उन्होंने सदन में फ्लाइंग किस की। इससे संसद में मौजूद महिला सदस्यों का अपमान हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर है कांग्रेस

बता दें कि बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में जारी हिंसा से निपटने की केंद्र की भाजपा सरकार की नीति पर बेहद तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने मणिपुर में ‘भारत माता की हत्या’ की है। इसलिए ये भारत माता के रखवाले नहीं, हत्यारे हैं। राहुल ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मणिपुर के बाद हरियाणा और पूरे देश को जला रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *