Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा? 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा सिस्टम, बस जरूरी शर्तें जान लें

  • एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) 1 अप्रैल 2026 से अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव कर रहा है

नई दिल्ली : एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी EPFO अगले महीने यानी 1 अप्रैल 2026 से अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जी हां, EPFO 3.0 के तहत अब PF निकालने का प्रोसेस भी पूरी तरह से डिजिटल और फास्ट हो जाएगा। सबसे खास बात ये है कि अब यूजर्स UPI के जरिए सीधे अपने PF का पैसा ATM से निकाल सकेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

UPI से कैसे मिलेगा PF का पैसा?

दरअसल नए सिस्टम के लागू होने के बाद PF निकालने के लिए लंबा प्रोसेस या इंतजार नहीं करना पड़ेगा। EPFO 3.0 के तहत Instant Credit फीचर को ऐड किया जाएगा, जिससे रिक्वेस्ट डालते ही पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में UPI के जरिए ट्रांसफर हो जाएंगे।

जॉब छूटने पर फटाफट मिलेगा पैसा

नए नियमों के अनुसार अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली गई है, तो वो तुरंत अपने PF का 75% हिस्सा निकाल पाएगा, ताकि रोजाना के खर्च पूरे किए जा सकें। जबकि बाकी का 25% अमाउंट अकाउंट में एक महीने तक सेफ रहेगा। अगर इस दौरान नई जॉब नहीं मिलती तो यूजर को बाकी पैसा भी निकालने की सुविधा मिलेगी। ये सिस्टम एक तरह का सेफ्टी नेट होगा।

ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा?

  • इसके लिए सबसे पहले EPFO पोर्टल या Umang ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद UPI withdrawal का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • निकालने वाली राशि एंटर करें।
  • इसके बाद UPI PIN डालकर रिक्वेस्ट वेरिफाई करें।
  • पैसा अकाउंट में आते ही UPI-सपोर्टेड ATM पर जाएं।
  • यहां अब ATM में QR Cash ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद QR कोड स्कैन करके कैश निकाल लें।

UPI से PF निकालने के लिए जरूरी शर्तें

हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखनी होंगी। सबसे पहले तो आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए। साथ ही PF अकाउंट Aadhaar से लिंक होना जरूरी है।

इसके अलावा मोबाइल नंबर Aadhaar और UPI एप से लिंक होना चाहिए। बैंक KYC भी पूरी तरह अपडेट और एम्प्लॉयर द्वारा वेरिफाइड होनी जरूरी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *